scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशआगरा के एक अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

आगरा के एक अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

आगरा, 15 मार्च (भाषा) आगरा शहर में स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग की नई इमारत के बेसमेंट में मंगलवार को आग लग गयी।

प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया, ‘‘सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के नए सर्जिकल खंड के बेसमेंट में पड़े कचरे पर किसी तीमारदार ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी, जिससे दोपहर करीब साढ़े बारह बजे (12:30) आग लग गई।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण पूरी सर्जरी इमारत में धुआं भर गया।

गुप्ता ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित तरीके से जच्चा-बच्चा केन्द्र और शिशु रोग विभाग में पहुंचाया गया।

भाषा सं अर्पणा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments