scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमदेशइंडोनेशिया ने भारतीय जहाज को कब्जे में लिया, आठ भारतीय मछुआरे हिरासत में

इंडोनेशिया ने भारतीय जहाज को कब्जे में लिया, आठ भारतीय मछुआरे हिरासत में

Text Size:

पोर्ट ब्लेयर, 15 मार्च (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आठ मछुआरों को अवैध रूप से पड़ोसी देश इंडोनेशिया के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश के मत्स्य विभाग के निदेशक उत्पल कुमार सर ने कहा कि गृह मंत्रालय मामले पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि मछली पकड़ने वाला जहाज ‘एमवी ब्लेसिंग’ कुछ दिनों पहले या तो इंजन की विफलता या तेज हवाओं के कारण इंडोनेशिया के समुद्री क्षेत्र में चला गया। उन्होंने बताया कि इस जहाज पर आठ मछुआरे सवार थे।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के तटीय अधिकारियों ने मछुआरों को दक्षिण पूर्व एशियाई देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments