scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशसुकेंद्र रेड्डी को तेलंगाना विधान परिषद का सभापति चुना गया

सुकेंद्र रेड्डी को तेलंगाना विधान परिषद का सभापति चुना गया

Text Size:

हैदराबाद, 14 मार्च (भाषा) तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के विधान परिषद सदस्य सुकेंद्र रेड्डी को सोमवार को तेलंगाना विधान परिषद का अध्यक्ष चुन लिया गया।

परिषद के प्रो-टेम सभापति सैयद अमीनुल हसन जाफरी ने सदन में रेड्डी को सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा की। सभापति पद के लिए केवल रेड्डी ने ही नामांकन दाखिल किया था। परिषद में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बहुमत में है।

रेड्डी सितंबर 2019 से मई 2021 तक परिषद के सभापति रह चुके हैं। विधायी मामलों के मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी और अन्य ने सुकेंद्र रेड्डी को परिषद का सभापति चुने जाने पर बधाई दी।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments