scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशएनटीपीसी ने बिजली बिल बकाये पर असम सरकार को भेजा था नोटिस: राज्यपाल

एनटीपीसी ने बिजली बिल बकाये पर असम सरकार को भेजा था नोटिस: राज्यपाल

Text Size:

गुवाहाटी, 14 मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने असम सरकार को नोटिस भेजकर धमकी दी थी कि अगर पिछली बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। राज्यपाल जगदीश मुखी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बजट सत्र के पहले दिन असम विधानसभा को संबोधित करते हुए मुखी ने कहा कि असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) पर 1,534 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है।

उन्होंने कहा, “मई 2021 में केंद्रीय बिजली उत्पादन कंपनियों का 831 करोड़ रुपये बकाया था। एनटीपीसी ने बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए नोटिस जारी किया था जिससे राज्य में बड़ा संकट पैदा हो सकता था।” मुखी ने कहा कि उस समय योजनाओं के आवंटन से 600 करोड़ रुपये बिजली खरीद तथा अन्य खर्च के लिए दिए गए।

उन्होंने कहा, “नई सरकार ने 10 मई 2021 को कार्यभार संभाला था और बिजली वितरण कंपनी के कायाकल्प के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए।” असम में एपीडीसीएल एकमात्र बिजली वितरण कंपनी है जिसके 66 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं।

भाषा यश प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments