scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में एक निर्माणाधीन इमारत गिरी, आठ बचाये गये, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में एक निर्माणाधीन इमारत गिरी, आठ बचाये गये, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने के बाद आठ मजदूरों को बचाया गया, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि उसे शाम को पांच बजकर 24 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, ‘‘कश्मीरी गेट के निकोलसन रोड पर एक इमारत के ढह जाने के बारे में सूचना मिली। पुलिस, अग्निशमन सेवा एवं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटनास्थल पर अबतक आठ श्रमिकों को बचाया गया है।’’

पुलिस के मुताबिक तीन-चार श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका है। और ब्योरे की प्रतीक्षा है।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments