scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल में प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट की मौत

पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट की मौत

Text Size:

कोलकाता, 13 मार्च (भाषा) कोलकाता के वैष्णवनगर इलाके में रविवार को प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप कमांडेंट की मौत हो गई।

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बीएसएफ अधिकारियों समेत 25 कर्मी प्रशिक्षण ले रहे थे कि इस दौरान 78वीं बटालियन के कमान अधिकारी की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि प्रशिक्षण के दौरान अजित सिंह तंवर (55) का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े।

बयान के अनुसार उन्हें बीएसएफ की एक एम्बुलेंस से एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

तंवर राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले थे।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments