scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशआगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Text Size:

आगरा, (उप्र), 11 मार्च (भाषा) आगरा के सैंया थानाक्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार तेहरा गांव में हरेंद्र कुमार की पत्नी राजकुमारी (38) घर में अकेली थी, पति और ससुर खेत पर सरसों की फसल काटने गये थे। सास पास में पशुओं के बाड़े में कार्य कर रही थी। काम करने के बाद जब वह घर लौटी तो बहू राजकुमारी को फर्श पर लेटा पाया।

पुलिस के मुताबिक राजकुमारी को तत्काल उसके ससुराल वाले एक निजी नर्सिंग होम में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार को सैंया के इंसपेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments