श्रीनगर, 11 मार्च (भाषा) उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीमार कर्मी को लेने जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट की मौत हो गई और सह-पायलट घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सह-पायलट को एक चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल सह-पायलट की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दोनों पायलट सैन्य उड्डयन कोर के थे और मेजर रैंक के थे।
एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया।
दुर्घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर में गुजरां नाले के पास हुई।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
