scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशइसरो ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ के लिए 150 छात्रों का करेगा चयन

इसरो ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ के लिए 150 छात्रों का करेगा चयन

Text Size:

बेंगलुरू, 11 मार्च (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ (युविका) का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में युवा छात्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्र से नाता रखने वालों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूकता पैदा करना है, जो हमारे देश के भविष्य का अभिन्न हिस्सा हैं।

इसरो ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में 150 छात्रों का चयन करना है, जो एक मार्च, 2022 को कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हों।’’

इसरो ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित करियर तथा शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है।

‘युविका-2022’ आवासीय कार्यक्रम 16 मई से 28 मई तक दो सप्ताह तक चलेगा।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments