scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशसर्वोच्च न्यायालय कल मनाएगा महिला न्यायाधीशों का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस

सर्वोच्च न्यायालय कल मनाएगा महिला न्यायाधीशों का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) उच्चतम न्यायालय महिला न्यायाधीशों का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।

शीर्ष न्यायालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक देश भर की संवैधानिक अदालतों की सभी महिला न्यायाधीश और महिला न्यायिक अधिकारियों को कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और शीर्ष न्यायालय की महिला न्यायाधीश- न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बी वी नागरत्न और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी – शीर्ष न्यायालय से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रधान न्यायाधीश के निर्देशानुसार, उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री 10 मार्च 2022 को महिला न्यायाधीशों का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा। ’’

इसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 अप्रैल 2021 को प्रति वर्ष 10 मार्च को महिला न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की थी।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments