scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमाकपा ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा

माकपा ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसका पटरी पर आना अधिक से अधिक सार्वजनिक निवेश पर निर्भर करेगा।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के दुष्प्रचार के विपरीत रोजगार की हालत खराब बनी हुई है। अर्थव्यवस्था में अवरोध इतना व्यापक है कि सार्वजनिक निवेश के माध्यम से नौकरियों का सृजन और मांग पैदा किए बिना इसे पटरी पर नहीं लाया जा सकता।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सवाल किया, ‘‘पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का क्या हुआ मोदी जी? ’’

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments