scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशछात्राओं की सुरक्षा के लिये स्कूलों, कॉलेजों के निकट 500 से अधिक पीसीआर वैन तैनात : अस्थाना

छात्राओं की सुरक्षा के लिये स्कूलों, कॉलेजों के निकट 500 से अधिक पीसीआर वैन तैनात : अस्थाना

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में छात्राओं की सुरक्षा के लिये स्कूलों व कॉलेजों के निकट 500 से अधिक पीसीआर वैन तैनात की गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पॉडकास्ट के जरिये लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस प्रमुख ने महिलाओं की सुरक्षा के लिये दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बात की।

अस्थाना ने कहा, ”आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं तमाम चुनौतियों के बावजूद नयी ऊंचाइयां छूने वाली महिलाओं को सलाम करता हूं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस आपके साथ है और हम हर पल आपके सपनों को साकार करने में जुटे हैं।”

आयुक्त ने कहा, ”छात्राओं की सुरक्षा के लिये स्कूलों और कॉलेजों के निकट 500 से अधिक पीसीआर वैन तैनात की गई हैं। हमारी नि:शुल्क सवारी योजना के तहत रात में परेशान महिलाओं को उनके घर छोड़ा जा रहा है।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments