scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशविवाद के बाद पत्नी पर तेजाब हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

विवाद के बाद पत्नी पर तेजाब हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

इडुक्की (केरल), आठ मार्च (भाषा) केरल में पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने के आरोप में 29 साल के एक व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि जिले के मुत्तम के रहने वाले आरोपी को हमले के सिलसिले में पकड़ा गया है । उन्होंने बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी का अब इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि आज सुबह, वह अपनी पत्नी के एक रिश्तेदार के घर गया, जहां वह रह रही थी और उसने आरोप लगाया कि उसके किसी और के साथ संबंध हैं। इसी झगड़े के बीच उसने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments