scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशपानी के टांकें में डूबने से मां बेटे की मौत

पानी के टांकें में डूबने से मां बेटे की मौत

Text Size:

जयपुर छह मार्च (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गांव में बने पानी के टांकें में डूबने से रविवार को एक महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

चौहटन थाने के प्रभारी भूटाराम बिश्नोई ने बताया कि केरनाड़ा गांव स्थित एक घर में बने पानी के टांके में तीन वर्षीय कृष्ण कुमार गिर गया जिसे बचाने के लिए उसकी मां चतरू (25) टांकें में कूद गई जिससे मां बेटे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

थार रेगिस्तान (राजस्थान) में पारम्परिक तकनीक से एक बड़ा गड्ढा बनाया जाता जिसमें बारिश के पानी को इकठ्ठा किया जाता है। इसे टांका कहा जाता है।

भाषा कुंज बिहारी कुंज बिहारी नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments