scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश: पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव किया

हिमाचल प्रदेश: पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव किया

Text Size:

शिमला, तीन मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने शिमला के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनमें से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कैनेडी चौक पर विधानसभा के मुख्य द्वार के पास पहुंचने में कामयाब रहे, जिसके चलते पुलिस को राज्य विधानसभा के सभी द्वार बंद करने पड़े।

राज्य सरकार के कर्मचारियों ने नयी कर्मचारी पेंशन योजना महासंघ (एनपीएसकेएम) के प्रमुख प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में ”पुरानी पेंशन-पुरानी पेंशन”,”पुरानी पेंशन बहल करो” के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा में प्रवेश करने के लिए कैनेडी चौक के पास ग्रिल पार करने की भी कोशिश की लेकिन बद्दी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित चावला और उनकी टीम ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।

भाषा

जोहेब उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments