scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु में सीआईएसएफ के सिपाही ने की आत्महत्या

तमिलनाडु में सीआईएसएफ के सिपाही ने की आत्महत्या

Text Size:

चेन्नई, तीन मार्च (भाषा) चेन्नई हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के एक सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृत सिपाही की पहचान राजस्थान के यशपाल (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान वाले क्षेत्र के एक विश्रामगृह में हुई, यशपाल ने कमरा बंद करके अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर अधिकारी व अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि काम के बोझ से तंग आकर सिपाही ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments