scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशराजस्थान बजट को लेकर सरकार तीन मार्च को देगी जवाब

राजस्थान बजट को लेकर सरकार तीन मार्च को देगी जवाब

Text Size:

जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान की विधानसभा में बजट 2022-23 पर हुई बहस का राज्य सरकार की ओर बृहस्पतिवार को जवाब दिया जाएगा।

विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की रिपोर्ट के अनुसार आय- व्यय अनुमानक वर्ष 2022-23 पर सदन में हुए सामान्य वाद विवाद पर तीन मार्च को सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23 फरवरी को बजट व कृषि बजट पेश किया गया था। गहलोत के पास वित्त विभाग भी है। सदन में बजट पर चर्चा बुधवार को भी जारी रही।

इसी चर्चा में कांग्रेस विधायक दानिश अबरार ने बजट के बाद दिए गए आईफोन भाजपा विधायकों द्वारा लौटाए जाने की घोषणा को लेकर कटाक्ष किया जिस पर भाजपा के कुछ विधायकों ने टोका टाकी भी की। अबरार ने कहा,‘‘सरकार ने बजट पढ़ने के लिए मोबाइल दिया। खबर आई कि भाजपा के लोगों ने मोबाइल फोन वापस कर दिए।’’

उन्होंने कहा,’‘हम सब लोगों ने सरकार के माध्यम से फ्लैट या प्लाट लिए हैं। आज अगर मोबाइल लौटा रहे हैं तो लगे हाथ वो फ्लैट व प्लाट भी वापस क्यों नहीं करते आप लोग?’ उनकी इस बात पर भाजपा विधायक रामप्रताप कासनियां ने कुछ कहना चाहा, लेकिन सभापति ने अनुमति नहीं दी। सदन में अगले सप्ताह अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments