scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेश2021 में मौसम संबंधी घटनाओं से सबसे अधिक नुकसान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा को हुआ: आईएमडी

2021 में मौसम संबंधी घटनाओं से सबसे अधिक नुकसान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा को हुआ: आईएमडी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बुधवार को कहा कि पिछले साल प्रतिकूल मौसम से संबंधित घटनाओं के कारण सबसे अधिक नुकसान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा को हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं ने देश भर में 750 से अधिक लोगों की जान ले ली, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद ओडिशा और मध्य प्रदेश का स्थान रहा।

महापात्रा ने डिजिटल राष्ट्रीय सम्मलेन ‘अनिल अग्रवाल संवाद 2022’ में आंकड़े साझा करते हुए कहा कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में लगभग 350 लोगों की मौत हुई। अन्य मौतें आकाशीय बिजली गिरने, गरज के साथ वर्षा होने और चक्रवातीय तूफान के कारण हुईं।

आंकड़ों में कहा गया है कि ओडिशा में लगभग 250 लोगों की मौत हुईं, जिनमें से ज्यादातर की मौत का कारण बिजली गिरना और गरज के साथ बारिश होना था।

महापात्रा ने यह भी कहा कि मौसम की प्रतिकूल घटनाओं से प्रभावित जिलों की सबसे बड़ी संख्या मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में रही।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments