scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशहरियाणा सरकार ने यूक्रेन से लौट रहे छात्रों के लिये मुंबई हवाई अड्डे पर हेल्पडेस्क खोली

हरियाणा सरकार ने यूक्रेन से लौट रहे छात्रों के लिये मुंबई हवाई अड्डे पर हेल्पडेस्क खोली

Text Size:

गुरुग्राम, दो मार्च (भाषा) मुंबई हवाई अड्डे पर हरियाणा सरकार की एक हेल्प डेस्क यूक्रेन से लौटने वालों को दिल्ली के रास्ते राज्य में उनके घरों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है, ”हम यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार के लगातार संपर्क में हैं कि हरियाणा के सभी छात्र सुरक्षित वापस लौट आएं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।”

दिल्ली हवाई अड्डे पर भी हरियाणा सरकार की हेल्प डेस्क छात्रों की मदद कर रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने यूक्रेन में पढ़ने वाले राज्य के 1,786 छात्रों में से 700 से संपर्क किया है, जबकि 90 छात्रों को युद्ध प्रभावित देश से वापस लाया गया है।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments