scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए, एक रोगी की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब 18,60,561 हो गई है जबकि मृतकों की तादाद 26,127 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 40,284 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत रही थी। इसके अलावा संक्रमण के चलते चार लोगों की मौत हुई थी।

भाषा जोहेब उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments