scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशसस्‍ता मोबाइल देने का लालच देकर धोखाधडी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सस्‍ता मोबाइल देने का लालच देकर धोखाधडी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले की हाथीपोल थाना पुलिस ने एक कम्‍पनी का मोबाइल सस्‍ता देने का लालच देकर 1.76 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि उदयपुर के अंबामाता निवासी डॉ गौतम की ओर से 22 फरवरी को आरोपी के खिलाफ एक कंपनी के मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण बाजार दर से 30-40 प्रतिशत से भी कम दर पर दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके 1,76,97,365 रुपये बैंक व क्रेडिट कार्ड के जरिये हड़पने की शिकायत दर्ज करायी गई थी।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को तलाश करने के लिये पुलिस के विशेष दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने कर्नाटक के बेंगलुरू के बेलगांव निवासी आरोपी अक्षय पाटिल को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया और उसे उदयपुर लेकर आ गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments