scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में झड़प में तीन लोग घायल

मुजफ्फरनगर में झड़प में तीन लोग घायल

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो मार्च (भाषा) जिले में गाड़ियों में मामूली टक्कर होने के बाद दो विरोधी गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति और उसके पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को मीरापुर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

पुलिस ने कहा कि घायलों की पहचान सत्यपाल, उसके बेटे गुड्डू और श्रीकांत के तौर पर हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के अनुसार, परेशानी तब शुरू हुई जब सत्यपाल और श्रीकांत के वाहन एक दूसरे से टकरा गए और इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

कुमार ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर पहले से रंजिश थी।

भाषा

प्रशांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments