scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में रात को हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में रात को हल्की बारिश होने की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से बुधवार को पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पांच मार्च से उत्तर पश्चिम भारत को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments