scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में पूर्व सांसद के तीन मेहमानों, चालक का अपहरण

दिल्ली में पूर्व सांसद के तीन मेहमानों, चालक का अपहरण

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) दिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के आवास पर रह रहे तीन मेहमान और उनके चालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को एक शिकायत मिली जिसमें दावा किया गया है कि रेड्डी के मध्य दिल्ली के फ्लैट में रह रहे चार लोगों का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। इनमें से तीन पूर्व सांसद के मेहमान थे तथा तिलक थापा उनका चालक था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 365 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments