scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री और योगी के खिलाफ टिप्पणी के लिए निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता को नोटिस दिया

प्रधानमंत्री और योगी के खिलाफ टिप्पणी के लिए निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता को नोटिस दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता अजय राय को नोटिस दिया है।

राय वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

आयोग ने राय से कहा है कि वह 24 घंटे में जवाब दें।

नोटिस में 31 जनवरी के राय के उस फेसबुक लाइव का हवाला दिया गया है कि जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और योगी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि आयोग का मानना है कि राय ने प्रथम दृष्टया आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments