scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशओमान नौसेना के प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई की यात्रा की, रक्षा सहयोग पर चर्चा की

ओमान नौसेना के प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई की यात्रा की, रक्षा सहयोग पर चर्चा की

Text Size:

मुंबई, 18 फरवरी (भाषा) रॉयल नेवी ऑफ ओमान (सीआरएनओ) के कमांडर रियर एडमिरल सैफ बिन नासिर बिन मोहसिन अल रहबी के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 16-17 फरवरी को यहां पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। भारतीय नौसेना की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार इस दौरान, रियर एडमिरल अल रहबी ने वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान से मुलाकात की और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की।

बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर गौर किया। प्रतिनिधिमंडल ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा किया।

भाषा अमित जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments