scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशभाजपा नेता के बेटे के हमले में पुलिसकर्मी घायल, गिरफ्तार

भाजपा नेता के बेटे के हमले में पुलिसकर्मी घायल, गिरफ्तार

Text Size:

सहारनपुर,18 फरवरी (भाषा) उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत एक भाजपा नेता के पुत्र ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिसकर्मी से मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। भाजपा नेता के पुत्र की यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसकी लोगों ने निंदा की है। भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत बुग्गावाला रोड चैराहे पर हेड कॉन्स्टेबल अमरीश कुमार और सिपाही सोनी कुमार डयूटी पर तैनात थे। शर्मा ने बताया कि इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता राम राठोर का पुत्र संदीप अपनी गाड़ी लेकर आया और गाड़ी को चैराहे के बीचोंबीच खड़ा कर दिया जिससे यातायात अवरूद हो गया। इस पर अमरीश कुमार ओर सिपाही सोनी कुमार ने उसे गाड़ी हटाने को कहा जिस पर संदीप ने गाड़ी से उतरकर दोनों पुलिसकर्मियों का गिरेबान पकड़ लिया। शर्मा ने बताया कि संदीप के हमले में अमरीश कुमार जमीन पर गिरने के कारण घायल हो गये। उनके कमर ओर हाथ मे चोट लगी जिससे खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही थाना बिहारीगढ़ पुलिस मोके पर पहुंची ओर हमलावर युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

भाषा सं. संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments