scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशशामली में ट्रैक्टर और कार की टक्कर, दो लोगों की मौत

शामली में ट्रैक्टर और कार की टक्कर, दो लोगों की मौत

Text Size:

शामली, 18 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खंदरावली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिससे किसान समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान किसान रुकमुद्दीन (50) और कार चालक निरंकुश (30) के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात कांधला थाना क्षेत्र के खंदरावली चौकी के पास उस समय हुआ जब किसान रुकमुद्दीन खेतों से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments