जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2890 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से नौ मरीजों मौत हो गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 753, नागौर में 202, जोधपुर में 199, सीकर-उदयपुर में 136-136, अजमेर में 107 लोग शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार राज्य में 6,632 और लोग संक्रमण मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 25,779 मरीज उपचाराधीन हैं।
विभाग के अनुसार संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई, जिनमें जयपुर में तीन, अजमेर, बीकानेर, झालावाड, झुंझुनूं, जोधपुर, सीकर में एक एक मौत शामिल है।
राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 9,448 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाषा कुंज शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.