scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस, अनिल अंबानी समेत तीन अन्य को बाजार से प्रतिबंधित किया

सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस, अनिल अंबानी समेत तीन अन्य को बाजार से प्रतिबंधित किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कंपनी से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

तीन अन्य व्यक्ति अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह हैं।

नियामक ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, ‘इकाइयों को सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ, किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी या किसी भी सार्वजनिक कंपनी के कार्यवाहक निदेशकों/प्रवर्तकों के साथ खुद को संबद्ध करने पर रोक लगा दी है, जो पूंजी जुटाने का इरादा रखते हैं।’’ यह पाबंदी अगले आदेश तक के लिये है।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments