scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशजयपुर में नकाबपोशों ने बैंक से 15 लाख रुपये लूटे

जयपुर में नकाबपोशों ने बैंक से 15 लाख रुपये लूटे

Text Size:

जयपुर, आठ फरवरी (भाषा) दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार को यहां दिनदहाड़े बंदूक दिखा कर एक बैंक से 15 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस के अनुसार, लूट की यह घटना चौमूं हाउस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई। जैसे ही बैंक खुला, दो नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर बैंक से 15 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने बंदूक दिखा कर बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बैंक कर्मचारी की स्कूटी लेकर फरार हो गया। बाद में बैंक कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विधायकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments