scorecardresearch
Friday, 20 September, 2024
होमदेशसुनील ग्रोवर के स्वास्थ्य में हृदय सर्जरी के बाद सुधार

सुनील ग्रोवर के स्वास्थ्य में हृदय सर्जरी के बाद सुधार

Text Size:

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) लोकप्रिय हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर के हृदय की सर्जरी हुयी है जिसके बाद धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुनील (44) को पिछले सप्ताह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और 27 जनवरी को उनकी सर्जरी हुई थी।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनके हृदय की सर्जरी हुई थी और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी। हम उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते।’’

सुनील ग्रोवर ‘‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’’ और ‘‘द कपिल शर्मा शो’’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

पिछले साल, वह प्राइम वीडियो की सीरीज‍़ ‘‘तांडव’’ और जी5 कॉमेडी सीरीज़ ‘‘सनफ्लावर’’ में नजर आए थे।

भाषा रवि कांत उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments