scorecardresearch
Friday, 20 September, 2024
होमदेश‘अकाल एकेडमीज’ के संस्थापक इकबाल सिंह का निधन

‘अकाल एकेडमीज’ के संस्थापक इकबाल सिंह का निधन

Text Size:

शिमला, 29 जनवरी (भाषा) ‘अकाल एकेडमीज’ के संस्थापक और ‘पद्मश्री‘ से सम्मानित बाबा इकबाल सिंह का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में निधन हो गया। सिंह वह 96 वर्ष के थे। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सिंह ने सिरमौर जिले के बारू साहिब में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और करीब एक महीने से पंजाब के मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

अधिकारी ने बताया कि सिंह को शुक्रवार को बारू साहिब लाया गया था और शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सामान्य और धार्मिक शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों एवं प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments