scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के कारण वायदा बाजार में बुधवार को तांबा की कीमत 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 745.3 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी होने वाले तांबा की कीमत 4.05 रुपये अथवा 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 745.3 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 3,715 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे मुख्यत: तांबा वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments