scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेशसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने श्रीलंका में घरेलू स्तर पर जवाबदेही तंत्र का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने श्रीलंका में घरेलू स्तर पर जवाबदेही तंत्र का आह्वान किया

Text Size:

कोलंबो, 27 जून (भाषा) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीलंका को मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों में घरेलू स्तर पर जवाबदेही प्रणाली मजबूत करनी होगी और इसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मदद ली जा सकती है।

वोल्कर ने द्वीपीय राष्ट्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंत में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘श्रीलंका लंबे समय से एक ऐसी जवाबदेही प्रणाली स्थापित करने में असफल रहा है जो पीड़ितों का भरोसा जीत सके।’

उन्होंने कहा, ‘यही कारण है कि लोग अंतरराष्ट्रीय मदद की ओर देख रहे हैं। हालांकि यह प्रक्रिया राष्ट्र की जिम्मेदारी है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना जरूरी है, इसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग सहायक हो सकता है।

वोल्कर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के अन्य मंत्रियों, राजनीतिक नेताओं और सांसदों से मुलाकात की है।

उन्होंने कहा, ‘हमारी चर्चाओं में जटिल मुद्दों के समाधान के लिए वास्तविक खुलापन दिखा।’

भाषा

योगेश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments