scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमविदेशब्रिटेन ने अफगानिस्तान, कैमरून, म्यांमा और सूडान पर अध्ययन वीजा प्रतिबंध लगाया

ब्रिटेन ने अफगानिस्तान, कैमरून, म्यांमा और सूडान पर अध्ययन वीजा प्रतिबंध लगाया

Text Size:

लंदन, चार मार्च (भाषा) ब्रिटेन ने बुधवार को चार देशों के ‘अध्ययन वीजा’ पर प्रतिबंध लगा दिया और इनपर स्थायी शरण पाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

यह प्रतिबंध शरण हासिल करने के लिए आवेदनों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।

अध्ययन वीजा पर लगाया गया यह तथाकथित ‘आपात प्रतिबंध’ अफगानिस्तान, कैमरून, म्यांमा और सूडान पर लागू होंगे।

इन देशों से शरण के दावों में भारी वृद्धि के बाद अफगान नागरिकों पर कुशल कामगार वीजा प्रतिबंध भी लागू किया गया है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद इस सप्ताह संसद में नया विधेयक पेश कर रही हैं।

आव्रजन नियमों में बदलाव के माध्यम से बृहस्पतिवार को वीजा प्रतिबंध लागू किया जाएगा, जो 26 मार्च से प्रभावी होगा।

महमूद ने कहा, ‘‘ब्रिटेन, युद्ध और उत्पीड़न से भाग रहे लोगों को हमेशा शरण देगा, लेकिन हमारी वीजा प्रणाली का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, “इसलिए मैं उन नागरिकों को वीजा देने से इनकार करने का निर्णय ले रही हूं, जो हमारी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। मैं अपनी सीमाओं पर व्यवस्था और नियंत्रण बहाल करूंगी।”

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments