scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमविदेशनेपाल के हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल के हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय गिरफ्तार

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 21 दिसंबर (भाषा) नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक रणजीत सिंह (33) को हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में 4.284 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सिंह बैंकॉक से थाई एयरवेज के विमान से मादक पदार्थ लेकर आया था।

पुलिस ने बताया कि उसे हवाई अड्डे की सुरक्षा और सीमा शुल्क कार्यालयों के पुलिस के एक संयुक्त दल ने सुरक्षा जांच के दौरान रोका और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि एक और भारतीय नागरिक पुनीत शर्मा (33) को भी हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह प्रतिबंधित वस्तु लेने के लिए वहां पहुंचा था।

दोनों आरोपियों को कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ रोधी ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments