scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमविदेशट्रंप ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में सहयोग के लिए आभार जताया

ट्रंप ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में सहयोग के लिए आभार जताया

Text Size:

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 16 सितंबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और भारतीय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, ‘‘अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेन्द्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।’’

ट्रंप ने संदेश के अंत में ‘राष्ट्रपति डीजेटी’ लिखा।

मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो जाएंगे।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments