scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में एंबुलेंस पर आतंकवादियों के हमले में तीन जवानों की मौत

पाकिस्तान में एंबुलेंस पर आतंकवादियों के हमले में तीन जवानों की मौत

Text Size:

पेशावर, 23 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमले में अर्द्धसैनिक बल फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के तीन जवान मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना करक जिले में हुई।

करक जिला पुलिस अधिकारी सऊद खान ने कहा कि आतंकवादियों ने एक एम्बुलेंस पर घात लगाकर हमला किया, जो अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय पर क्वाडकॉप्टर हमले में घायल हुए पांच एफसी कर्मियों को ले जा रही थी।

उन्होंने कहा, हमले में एफसी के तीन सैनिक मारे गए।

करक पुलिस के प्रवक्ता शौकत खान ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने शुरुआत में करक जिले के दरगाह शहीदन इलाके में संघीय कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर क्वाडकॉप्टर हमला किया।

यह हमला प्रांत में चरमपंथी हिंसा में वृद्धि के बीच हुआ है।

पिछले हफ्ते, खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में एक चेकपोस्ट पर विस्फोटक से भरे वाहन से हुए हमले में 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments