बीजिंग, 30 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अध्यक्षता वाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी विचारधार, निष्ठा और प्रदर्शन में पिछड़े हुए सदस्यों को हटाने के लिए नये नियम जारी किये हैं।
इसका उद्देश्य पार्टी के लगभग 10 करोड़ सदस्यों के आचरण पर नियंत्रण को और मजबूत करना है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को नियम जारी किए, जिनमें बताया गया है कि खराब प्रदर्शन करने वाले और पार्टी के अयोग्य सदस्यों के मामलों से कैसे निपटा जाना चाहिए।
केंद्रीय समिति के संगठन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 27 अनुच्छेदों वाले ये नए नियम पार्टी के पूर्ण और कठोर अनुशासन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
सरकार के विभिन्न मंत्रालयों सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और पेशों में शामिल पार्टी के सदस्य सार्वजनिक मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं। पार्टी अनुशासन के अनुसार सदस्यों को नास्तिक होना चाहिए।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
