scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमविदेशश्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर की मतगणना का आदेश दिया

श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर की मतगणना का आदेश दिया

Text Size:

कोलंबो, 22 सितंबर (भाषा) श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलने के बाद रविवार को दूसरी ‘वरीयता गणना’ कराने का आदेश दिया।

आयोग के अध्यक्ष आर एम. ए. एल रथनायके ने कहा कि अनुरा कुमारा दिसानायके और साजिथ प्रेमदासा ने राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतम वोट हासिल किए हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों में से किसी को भी 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले हैं, इसलिए वोटों की दूसरी वरीयता गणना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुल मतों और वरीयता मतों की गणना के बाद नये राष्ट्रपति को निर्वाचित घोषित किया जाएगा।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments