scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमविदेशश्रीलंकाई नौसेना ने संकटग्रस्त वाणिज्यिक पोत से चालक दल को बचाया, नौ भारतीय भी शामिल

श्रीलंकाई नौसेना ने संकटग्रस्त वाणिज्यिक पोत से चालक दल को बचाया, नौ भारतीय भी शामिल

Text Size:

कोलंबो, 27 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्यिक पोत ‘इंटीग्रिटी स्टार’ के इंजन में खराबी आने के बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बचाए गए उसके चालक दल के 14 सदस्यों में नौ भारतीय भी शामिल हैं।

नौसेना प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने बताया कि श्रीलंका से 100 समुद्री मील दक्षिण में स्थित पोत इंजन की खराबी के कारण संकट में आ गया था और उसका ‘‘चालक दल बहुत ही परेशान था।’’

संपत ने बताया कि चालक दल के 14 सदस्यों में से नौ भारतीय नागरिक हैं।

नौसेना ने बताया कि पोत के संकट में होने की सूचना मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के तहत ‘समुद्रा’ पोत को खोज और बचाव अभियान में तैनात किया गया और उसे दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा लाया गया।

उसने बताया कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र की पास में ही मौजूद एक अन्य वाणिज्यिक पोत ‘मॉर्निंग ग्लोरी’ ने सहायता की।

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments