scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमविदेशपाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के छह लोगों की मौत

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में एक परिवार के छह लोगों की मौत

Text Size:

पेशावर, 16 अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक वैन के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात घाटी के चुपरियाल इलाके में हुई।

वाहन में सवार एक परिवार के 14 लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे तभी पहाड़ी इलाके में एक खतरनाक मोड पर वाहन असंतुलित हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि वैन के गहरी खाई में गिरने से परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।

बचाव और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

भाषा यासिर जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments