scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमविदेशगायिका एडेल ने संगीत की दुनिया से ‘अल्पविराम’ लेने की घोषणा की

गायिका एडेल ने संगीत की दुनिया से ‘अल्पविराम’ लेने की घोषणा की

Text Size:

लॉस एंजिलिस, एक सितंबर (भाषा) गायिका-गीतकार एडेल ने म्यूनिख में अपने कार्यक्रम के दौरान संगीत की दुनिया से अल्पविराम लेने की घोषणा की।

गायिका ने कहा कि उन्हें थोड़े समय आराम की जरूरत है और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने जो भी शो किए हैं, उन्हें वह याद करेंगी।

दो अगस्त से 31 अगस्त के बीच जर्मनी में 10 शो करने वालीं ब्रिटिश गायिका दर्शकों को अपने आगामी अल्पविराम के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं।

‘एनएमई’ की खबर के मुताबिक, कल रात म्यूनिख रेजिडेंसी में उनका अंतिम प्रदर्शन हुआ।

कई पुरस्कार जीतने वालीं एडेल ने कहा, ‘‘मैंने पिछले सात साल अपने लिए एक नई जिंदगी बनाने में बिताए हैं, और अब मैं इसे जीना चाहती हूं। मैं इन शो को हमेशा याद रखूंगी, ये शानदार रहे हैं।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments