scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमविदेशसिंगापुर के भारतवंशी पूर्व मंत्री गवाहों के बयान हासिल करने में फिर नाकाम रहे

सिंगापुर के भारतवंशी पूर्व मंत्री गवाहों के बयान हासिल करने में फिर नाकाम रहे

Text Size:

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, तीन सितंबर (भाषा) सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व परिवहन मंत्री एस ईश्वरन मंगलवार को तीसरी बार अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान हासिल करने में विफल रहे। कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ सुनवाई अगले हफ्ते शुरू होगी।

बासठ वर्षीय ईश्वरन कुल 35 आरोपों का सामना कर रहे हैं जिनमें से दो भ्रष्टाचार के मामले हैं और ये 1,66,000 सिंगापुर डॉलर से संबंधित हैं। 32 अन्य आरोप लोक सेवक के तौर पर 2,37,000 सिंगापुर डॉलर से ज्यादा कीमत का सामान खरीदने से संबंधित हैं जबकि एक आरोप न्याय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने से जुड़ा है।

ईश्वरन ने अपने मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों के बयान प्राप्त करने के लिए दो बार कोशिश की थी।

इन प्रयासों को न्यायालय से जुड़े अधिकारी एवं उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने अस्वीकार कर दिया।

ईश्वरन पर लगे आरोप होटल और संपत्ति क्षेत्र के कारोबारी ओंग बेंग सेंग और सिंगापुर एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी ‘लुम चांग होल्डिंग्स’ के प्रबंध निदेशक डेविड लुम के साथ उनके लेन-देन से संबंधित हैं।

बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी है कि अभियोजन पक्ष को उन गवाहों के सभी प्रकार के बयान मुहैया कराने होंगे जिन्हें वह बुलाना चाहता है।

इससे पहले की सुनवाई में बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल को आरोपों का समर्थन करने वाले अभियोजन पक्ष के तथ्य, साक्ष्य एवं बयान प्राप्त करने का अधिकार है, तथा अभियोजन पक्ष को यह निर्णय लेने का विवेकाधिकार नहीं है कि वह क्या साझा करना है और क्या नहीं।

ईश्वरन की याचिका को खारिज करते हुए मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन और न्यायमूर्ति वू बिह ली तथा न्यायमूर्ति स्टीवन चोंग ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बचाव पक्ष द्वारा उठाए गए प्रश्न जनहित से जुड़े कानूनी प्रश्न हैं।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments