scorecardresearch
Friday, 14 June, 2024
होमविदेशअशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार के गोले में विस्फोट से सात महिलाएं घायल

अशांत उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में मोर्टार के गोले में विस्फोट से सात महिलाएं घायल

Text Size:

पेशावर, 16 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मोर्टार के गोले में विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में स्थित हबीब कोट अदाना में हुई।

मकीन पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) मुहम्मद शुएब ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब महिलाएं ठंड में घरेलू उपयोग के लिए पास के पहाड़ पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि एक अज्ञात स्थान से मोर्टार दागा गया और इस धमाके में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

उन्होंने बताया कि घायलों को वाना के रजमाक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा अभिषेक शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments