scorecardresearch
Saturday, 17 January, 2026
होमविदेशउत्तर पश्चिम पाकिस्तान में पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों पर गोलीबारी में सात लोगों की मौत

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों पर गोलीबारी में सात लोगों की मौत

Text Size:

पेशावर, 17 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना में शामिल लोगों पर शनिवार देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया।

पुलिस ने बताया कि वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की टुकड़ियों की सहायता से बचाव दल के अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया।

घायल व्यक्ति को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि ये सभी दोस्त थे।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हत्याओं के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा सुरभि शोभना

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments