scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमविदेशसपना मल्ल नेपाल की कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश बनीं

सपना मल्ल नेपाल की कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश बनीं

Text Size:

काठमांडू, एक अप्रैल (भाषा) उच्चतम न्यायालय की सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश सपना मल्ल ने बुधवार को नेपाल की कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।

मल्ल (62) ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत की सेवानिवृत्ति के बाद सर्वोच्च न्यायिक पद ग्रहण किया।

राउत को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में आठ साल की सेवा के बाद छह अक्टूबर, 2024 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। वह 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हुए।

उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश होने के नाते मल्ल को स्वतः ही नेतृत्व का अधिकार मिल गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातकोत्तर (एलएलएम) की डिग्री प्राप्त की है।

वह सुशीला कार्की के बाद न्यायपालिका का नेतृत्व संभालने वाली दूसरी महिला हैं।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments