scorecardresearch
शनिवार, 5 जुलाई, 2025
होमविदेशरूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के जुर्म में 13 साल की सजा

रूस के पूर्व उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के जुर्म में 13 साल की सजा

Text Size:

मॉस्को, एक जुलाई (भाषा) रूस की एक अदालत ने पूर्व उप रक्षा मंत्री जनरल तिमूर इवानोव को सार्वजनिक धन के गबन और धन शोधन के जुर्म में मंगलवार को 13 साल की जेल की सजा सुनाई।

मॉस्को सिटी कोर्ट ने उन पर 10 करोड़ रूबल (करीब 10 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगाया और उनकी सैन्य रैंक भी वापस ले लिए गए। इवानोव (49) को अप्रैल 2024 में गिरफ्तार किया गया था।

अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर मामले की सुनवाई बंद कमरे में की गई क्योंकि इसमें गोपनीय जानकारी शामिल थी।

इवानोव ने खुद को निर्दोष बताया है। उनके वकील उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

अदालत ने इवानोव के कार्यालय और आवास पर तलाशी के दौरान जब्त की गई 6.5 करोड़ रूबल और 13 हजार यूरो की नकदी भी सरकार के खजाने को सौंप दी। उनकी दो अरब रूबल से अधिक की चल और अचल संपत्ति अभी भी कुर्क है।

‘इंटरफैक्स’ एजेंसी ने बताया कि 2015 में, जब इवानोव रक्षा निर्माण संगठन ओबोरोनस्ट्रॉय का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने एक संगठित समूह बनाया, ताकि नौकाओं की खरीद के लिए वास्तव में आवंटित धन का कुछ हिस्सा गबन किया जा सके।

‘इंटरफैक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इवानोव को मई 2016 में रूस का उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments