scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमविदेशभारत के साथ महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी के लिए रूसी संसद में मंगलवार को मतदान होगा

भारत के साथ महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी के लिए रूसी संसद में मंगलवार को मतदान होगा

Text Size:

मॉस्को, एक दिसंबर (भाषा) रूसी संसद का निचला सदन भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी के लिए मंगलवार को मतदान करेगा। संसदीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारत-रूस पारस्परिक रसद आदान-प्रदान समझौते (आरईएलओएस) पर मतदान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की राजकीय यात्रा से पहले होगा।

पुतिन की यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। रूसी संसद का निचला सदन ‘ड्यूमा’ द्वारा मतदान मंगलवार को प्राथमिकता क्रम में किया जाएगा।

आरईएलओएस समझौते का उद्देश्य संयुक्त सैन्य अभ्यास, आपदा राहत और अन्य कार्यों के लिए समन्वय को सुगम बनाना है।

दोनों विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय राजदूत विनय कुमार और तत्कालीन उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन द्वारा 18 फरवरी, 2025 को मॉस्को में प्रमुख रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस वार्ता से व्यापार और रक्षा क्षेत्रों सहित कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आने की उम्मीद है, जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments